MP News: हाटपिपल्या मध्यप्रदेश, जब मां नर्मदा की कृपा बरसती है तो ज़मीन ही नहीं, भविष्य भी हराभरा हो उठता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को हाटपिपल्या में जनसमुदाय को यही भरोसा दिया। उन्होंने करीब ₹60 करोड़ के 20 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और ₹130 करोड़ के 65 कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि अब हाटपिपल्या क्षेत्र को शुद्ध पेयजल और किसानों को सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी और इसका आधार बनी हैं मां नर्मदा।
अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गर्व के साथ बताया कि 2003 में जहां मध्यप्रदेश में मात्र 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, आज वह आंकड़ा 55 लाख हेक्टेयर को पार कर गया है। ये बदलाव मां नर्मदा के आशीर्वाद और सरकार की नीति-निष्ठा दोनों का परिणाम है।
किसानों के लिए Power Connection सिर्फ ₹5 में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए ₹5 में विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में गेहूं की सर्वाधिक पैदावार हुई है और ₹2600 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से गेहूं खरीदा गया है। यह कदम कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देने के लिए है।
कृषि मेलों के जरिए बढ़ेगी आमदनी
राज्य सरकार अब Deepawali-Dussehra जैसे त्योहारों की तर्ज पर कृषि मेले भी लगाने जा रही है। उन्नत बीज, आधुनिक यंत्र और नई तकनीकों के उपयोग के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। अक्टूबर में भोपाल में एक विशाल कृषि मेला भी आयोजित होगा। गाय पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार 25 से अधिक गायें रखने वाले किसानों को 25% अनुदान देगी। उद्देश्य है – मध्यप्रदेश को देश में दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाना।
इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के 1.5 लाख शिक्षकों को हर महीने 3000 से 7000 तक बढ़कर मिलेगा वेतन
गोशालाएं और पशुधन की देखभाल
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के लिए नगर निगमों को 10,000 पशुओं की क्षमता वाली गोशालाओं के लिए फंड दिया जा रहा है। साथ ही, ओंकारेश्वर तीर्थ के विकास के लिए ₹2250 करोड़ का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सलकनपुर, दतिया, नलखेड़ा, मैहर सहित 19 धार्मिक नगरों में शराब पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही, लोकमाता अहिल्या देवी की 300वीं जयंती पर विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जान बचाने पर ₹25,000 का इनाम
सरकार ने “राहवीर योजना” शुरू की है, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर ₹25,000 का प्रोत्साहन दिया जाएगा। डॉ. यादव ने कहा – मानव जीवन अनमोल है, इसे बचाना हम सबका कर्तव्य है।
इसे भी पढ़ें – इस महीने से मिलने लगेंगे 3000 रुपये, लाड़ली बहनों होगा सपना साकार
महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर एक और कदम
मुख्यमंत्री ने हाटपिपल्या की जनता को 31 मई को भोपाल में आयोजित होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।