CM मोहन यादव: मध्यप्रदेश की करोड़ों बहनों के लिए रक्षाबंधन से पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकेत दिए हैं कि लाड़ली बहना योजना के तहत अगस्त माह में बहनों के खातों में आने वाली राशि बढ़ाई जा सकती है।
जी हां अभी तक इस योजना के तहत बहनों को हर महीने ₹1,250 मिलते हैं, लेकिन अब इस रकम को बढ़ाकर ₹3,000 तक ले जाने की तैयारी हो रही है। सरकार का यह कदम ना सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा बल्कि रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व को और भी खास बना देगा।
रक्षाबंधन पर मिलेगा “लाड़ली बहनों” को उपहार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में रीवा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह एलान किया कि इस रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से प्रदेश की बहनों को विशेष तोहफा दिया जाएगा।
डॉ. यादव ने कहा प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख बहनों के खातों में हर महीने भेजी जा रही राशि, रक्षाबंधन पर उनके चेहरे पर मुस्कान लाएगी। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहना योजना की राशि में फिर से बढ़ोतरी की जाएगी।
शुरुआत ₹1000 से हुई, अब ₹1250, और अब 3000 का ऐलान
शुरुआत में जब इस योजना को लॉन्च किया गया था, तब बहनों को हर महीने ₹1,000 दिए जा रहे थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर ₹1,250 कर दिया गया। पिछले साल रक्षाबंधन पर सरकार ने ₹250 अतिरिक्त भेजे थे, जिससे बहनों को ₹1,500 की राशि प्राप्त हुई थी। अब चर्चा है कि इस साल भी कुछ ऐसा ही तोहफा बहनों के खाते में आ सकता है या फिर इससे भी बड़ी राहत।
सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
लाड़ली बहना योजना केवल एक आर्थिक सहयोग नहीं है, बल्कि ये महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का मजबूत प्रयास है।
- संपत्ति पंजीकरण में 2% की छूट के चलते बीते एक साल में 70% संपत्तियां महिलाओं के नाम रजिस्टर्ड हुई हैं।
- महिलाओं को छोटे उद्योग शुरू करने के लिए प्रशिक्षण और छूट दी जा रही है।
- विंध्य क्षेत्र में रेडीमेड कपड़े तैयार करने का प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है, जिससे महिलाएं ₹13,000 तक की मासिक कमाई कर पा रही हैं।
इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के इस नदी पर बनेगा सिक्स लेन केबल-स्टे ब्रिज, इस ब्रिज से कनेक्ट होंगे 3 राज्य
प्रदेश सरकार की यह पहल सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तिगत रूप से सशक्त करने का एक मिशन है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर जब बहनों के हाथों में राखी और दिलों में आशीर्वाद होगा तब सरकार का यह तोहफा उन्हें और मजबूती देगा।