मध्यप्रदेश के लाड़ली बहनों और संबल योजना के हितग्राहियों के लिए आज का दिन बेहद अहम होने वाला था लेकिन एक बेहद दुखद घटना के चलते मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कल 13 जून को जबलपुर और इंदौर में आयोजित सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।
दरअसल अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में कई यात्रियों की मृत्यु हो गई जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। इस दुर्घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवेदना व्यक्त करते हुए अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। उन्होंने यह जानकारी खुद एक्स पर साझा की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा – अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई यात्रियों की मृत्यु से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। कल 13 जून को जबलपुर और इंदौर में आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर रहा हूं। दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई यात्रियों की मृत्यु से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। कल, 13 जून को जबलपुर और इंदौर में आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर रहा हूं। दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 12, 2025
कल ट्रांसफर होनी थी दो योजनाओं की राशि
मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 13 जून को जबलपुर के बरगी क्षेत्र में एक बड़े कार्यक्रम के माध्यम से लाडली बहनों को 25वीं किश्त और संबल योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की जानी थी। इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं।
कार्यक्रम में श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, अन्य मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधि भी शामिल होने वाले थे। लेकिन अब यह ट्रांसफर स्थगित हो गया है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
इसे भी पढ़ें – दो योजना एक साथ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर जानकारी देते हुए बताया कि इस विमान में कुल 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। एक यात्री के जीवित मिलने की खबर अच्छी है, मैं उनसे मिलकर आया हूं। शेष यात्रियों की पहचान और मृत्यु की पुष्टि डीएनए परीक्षण के बाद की जाएगी।
गुजरात सरकार ने आपदा प्रबंधन इकाइयों को अलर्ट कर राहत-बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया। विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था, जिससे आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बचाव का समय नहीं मिल सका। सभी मृतकों के शव निकाले जा चुके हैं और जिनके परिजन पहुंच चुके हैं, उनके डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। विदेशों में रहने वाले यात्रियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के इस शहर में बनेगा ‘सोलर गांव’ 15 दिनों के भीतर होगा गांव का चयन