MP News: मध्य प्रदेश में खेती-किसानी करने वाली बहनों वा महिलाओं के लिए इस बार मध्य प्रदेश सरकार ने दिल खोलकर राहत और सम्मान दोनों दिए हैं। समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी में महिला किसानों से न सिर्फ रिकॉर्ड स्तर पर फसल खरीदी गई, बल्कि उनके खातों में 2335 करोड़ रुपये की राशि भी ट्रांसफर की गई। यह सब महिलओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सम्मान देने के लिए किया गया है।
महिला किसानों से रिकॉर्ड गेहूं खरीदी
मध्य प्रदेश में इस बार गेहूं खरीदी सीजन में राज्य सरकार ने 1.23 लाख महिला किसानों से 8.98 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने समर्थन मूल्य योजना (MSP) में भाग लिया और सरकार ने इसे पूरी तरह से सराहा भी।
293 उपार्जन केंद्र महिलाओं के हवाले
मध्य प्रदेश में कुल 3623 समर्थन मूल्य (MSP) गेहूं खरीदी केंद्रों में से 293 केंद्रों का संचालन महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा गया। इससे महिलाओं को केवल किसान ही नहीं, बल्कि व्यवस्थापक की भूमिका भी मिली। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। और महिलाओं को रोजगार भी इस पहल से मिला और अतिरिक्त आय करने का मौका भी मिला।
2600 रुपये प्रति क्विंटल (MSP)
मध्यप्रदेश इस बार गेहूं खरीदी में पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा। मोहन सरकार ने (MSP) समर्थन मूल्य 2425 रुपये के साथ 175 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी जोड़ा, जिससे कुल कीमत 2600 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। यह देश में सबसे अधिक है।
यह भी पढ़ें – Ladli Behna Awas Yojana 2025: लाड़ली बहना आवास योजना में इन महिलाओं को मिलेगा 1.20 लाख का आवास लाभ
कुल भुगतान 19,322 करोड़, महिलाओं को 2335 करोड़
नद्य प्रदेश सरकार ने इस खरीदी सीजन में कुल 9 लाख किसानों से गेहूं खरीदा और उनके खातों में 19,322 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसमें अकेले महिला किसानों को 2335 करोड़ रुपये की राशि दी गई – और यह बोनस सहित सीधे उनके बैंक खातों में भेजा गया।
मुझे लगता है कि ये फैसला केवल आर्थिक मदद नहीं है, ये महिला किसानों की मेहनत को एक पहचान देना है। समाज में खेती को अब तक पुरुषों से जोड़ा जाता था, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार की ये पहल बताती है कि महिलाएं भी जमीन से लेकर मंडी तक की जिम्मेदारी उठा रही हैं। कई लोगों की राय है कि अब समय आ गया है कि महिला किसानों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, बीज, और सिंचाई सुविधाएं भी सीधे उपलब्ध कराई जाएं।
ऐसी और खबरों के लिए जुड़े रहें sirjppharmacycollege.com से। अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं – क्या आपको लगता है महिला किसानों को और क्या सहयोग मिलना चाहिए?
यह भी पढ़ें – Old Pension Scheme पर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ