मध्य प्रदेश में 24 मई को होगा कृषक सम्मेलन, किसानों को मिलेंगे ये सभी लाभ

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

MP News: मध्य प्रदेश में किसानों द्वारा मूंग की खेती से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए किसानों को इसकी वैकल्पिक फसलों की जानकारी देने के उद्देश्य से 24 मई 2025 को एक दिवसीय कृषक सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद और भारत भारती शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसके साथ ही वैकलिक तौर पर किसानों को दी जाने वाली जानकारी और अन्य सुविधा से किसानों को अन्य लाभ मिलेंगे जिसके बारे म एहम यहाँ विस्तार से जानेंगे। 

पर्यावरण संरक्षण के लिए वैकल्पिक फसलों को दिया जा रहा बढ़ावा

मध्य प्रदेश में कृषक सम्मेलन के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मूंग की जगह दूसरी वैकल्पिक फसलों को अपनाने के लिए किसानों को जागरूक करना है। इस दौरान बैतूल, नर्मदापुरम और हरदा जिलों से चयनित किसान भाग लेंगे। उन्हें जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा वैकल्पिक फसलों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

सम्मेलन में चर्चा का मुख्य बिंदु

  • मूंग की खेती से हो रहे पर्यावरणीय प्रभाव

  • मिट्टी की गुणवत्ता और सुपोषण बनाए रखने के उपाय

  • जैविक खेती के फायदे और संभावनाएं

  • नवाचार और तकनीकी समाधान

  • मानव स्वास्थ्य और सुरक्षित पर्यावरण के लिए फसल विविधीकरण

यह भी पढ़ें – किसानों को मोबाइल पर मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ, सरकार ने लॉन्च किया “कृषि ऐप”

जैविक किसानों की भी होगी भागीदारी

मध्य प्रदेश में होने जा रहे ये कृषक सम्मेलन में उन किसानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है जो जैविक खेती से जुड़े हुए हैं। इन किसानों के अनुभवों को साझा कर अन्य किसानों को जैविक विधियों की ओर प्रेरित और आकर्षित किया जाएगा।

इस कृषक सम्मेलन को लेकर जन अभियान परिषद के निदेशक (सेल) डॉ. वीरेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि राज्य सरकार वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्यशाला किसानों को जागरूक करने और समाज को संवेदनशील बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।

परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं बल्कि मिट्टी, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को संरक्षित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इसमें किसानों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। हलाकि इस कृषक सम्मेलन को लेकर किसान कितने उत्साहित हैं और किसान किस तरह इस कृषक सम्मेलन में भाग लेते है कितने किसानों को यह पसंद आएगा यह सब देखने लायक होगा। फिलाहल आपकी इसमें क्या राय है नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और इस तरह की ख़बरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: सर्वे पूरा, अब 18.96 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का माकन

Author

  • Uma Hardiya author

    मैं Uma Hardiya हूं। मैं मध्य प्रदेश और देश की नीतियों, योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर लिखती हूं। कोशिश रहती है कि बातें आसान तरीके से लोगों तक पहुंचें।

Leave a Comment

Your Website