दो योजना एक साथ : नमस्कार साथियों, कल मध्यप्रदेश के लाड़ली बहनों के लिए बहुत ख़ुशी का दिन है क्योंकि कल सभी के बैंक खाते में उनकी 25वीं किश्त आने वाली है इसके साथ ही खबर यह भी आ रही है कि कल सीएम मोहन यादव संबल योजना की किश्त भी हितग्राहियों के खातों में भेजेंगें अगर ऐसा होता है तो एकसाथ दो योजनाओं की राशि कल मध्यप्रदेश के वासियों को मिलने वाली है।
कल जबलपुर से सीधे बैंक खातों में आएगा पैसा
इस खास मौके पर जबलपुर के बरगी क्षेत्र में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां सीएम संबल योजना के 6821 प्रकरणों में 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि और लाड़ली बहनों को उनकी 25वीं किश्त सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम में श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, अन्य मंत्रीगण, सांसद, विधायक और विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
जानिये क्या है संबल योजना
संबल योजना (Sambal Yojana) मध्यप्रदेश सरकार की एक ऐसी पहल है जो असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए जो जन्म से मृत्यु तक उसे राहत प्रदान करती है। इन सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामय योजना अंतर्गत पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है, उन्हें 5 लाख रुपए वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा का लाभ भी दिया जा रहा है। अब तक 1 करोड़ 76 लाख श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है।
संबल योजना के पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची प्रदान की जाती है, जिससे वे रियायती दर पर राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, आयुष्मान भारत निरामय योजना के तहत इन्हें 5 लाख रुपए तक की सालाना मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का लाभ भी मिलता है।
इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के इस शहर में बनेगा ‘सोलर गांव’ 15 दिनों के भीतर होगा गांव का चयन
इसके अलावा, महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाती है।
स्थिति | सहायता राशि |
---|---|
दुर्घटना में मृत्यु | ₹4 लाख |
सामान्य मृत्यु | ₹2 लाख |
स्थायी दिव्यांगता | ₹2 लाख |
आंशिक दिव्यांगता | ₹1 लाख |
अंत्येष्टि सहायता | ₹5,000 |
प्रसूति सहायता (महिला श्रमिक) | ₹16,000 |
देश में तेजी से उभरते गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स जैसे कि डिलीवरी ब्वॉय, ऑनलाइन टैक्सी ड्राइवर आदि को भी अब संबल योजना में शामिल किया गया है। नीति आयोग की पहल पर इनका पंजीयन शुरू हो चुका है और इन्हें भी योजना के सभी लाभ दिए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – दो जिलों के बीच बनने जा रहा है फोरलेन हाईवे, 21 गांवों में जमीन बेचने-खरीदने पर लगी रोक
सीएम मोहन यादव का यह कदम केवल एक राशि ट्रांसफर नहीं बल्कि लाखों परिवारों को सुरक्षा और सशक्तिकरण का भरोसा देने वाला है। लाडली बहनों को सम्मान और श्रमिकों को संरक्षण देने वाली संबल योजना मध्यप्रदेश के विकास में एक मजबूत कड़ी साबित हो रही है।