CM मोहन यादव की ऐतिहासिक घोषणा! नर्मदापुरम, इटारसी, माखननगर और सोहागपुर मिलकर बनेंगे नया महानगर

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह में एक ऐतिहासिक ऐलान किया।इस ऐलान के अनुसार नर्मदापुरम, इटारसी, माखननगर और सोहागपुर को मिलाकर अब एक ‘महानगर’ का रूप दिया जाएगा। इस नए मेट्रोपोलिस को राज्य के विकास का नया केंद्र बनाया जाएगा, जिसमें नवकरणीय ऊर्जा उद्योग, पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिससे आम जनता सहित युवा और सभी लाभ मिलेगा। 

नर्मदापुरम स्टेशन: मां नर्मदा की थीम पर बना आधुनिक टर्मिनल

नर्मदापुरम स्टेशन मां नर्मदा की थीम पर बना हुआ है और यह आधुनिक टर्मिनल 26 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार हुआ है। इस स्टेशन की कई विशेषताएं हैं। जैसे – मां नर्मदा की थीम पर डिज़ाइन, भव्य प्रवेश द्वार और दिव्यांग अनुकूल रैंप, 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज और कवर शेड युक्त प्लेटफॉर्म, 3100 वर्गमीटर सर्कुलेटिंग एरिया, 1000 वर्गमीटर एलईडी लाइटिंग। यह स्टेशन न केवल यात्रियों को बेहतर अनुभव देगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास की रफ्तार को भी बढ़ाएगा।

महानगर के लिए विकास का ब्लूप्रिंट तैयार

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की इस योजना के अनुसार, यह महानगर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भविष्य के स्मार्ट और समन्वित विकास का प्रतीक होगा। चारों नगर मिलकर अब एक योजनाबद्ध शहर के रूप में विकसित होंगे, जिससे बेहतर प्रशासन, स्मार्ट ट्रांसपोर्ट और सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस। सोलर पावर, बायोगैस और पवन ऊर्जा जैसे उद्योग स्थापित किए जाएंगे। स्वच्छ ऊर्जा के ज़रिए स्थानीय रोजगार और ग्रीन इकॉनमी को भी मिलेगा बढ़ावा।

यह भी पढ़ें – MP में मई के महीने में बारिश का तूफान! प्री-मानसूनी आंधी-बारिश ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड

इसके साथ जी इस पूरे पर्यटन का हब बनेगा पचमढ़ी। पचमढ़ी को प्रदेश का सर्वोच्च पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा। नए रिसॉर्ट्स, ट्रेकिंग पथ, पर्यावरण संरक्षण परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर का नया युग बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षण संस्थान और आवासीय योजनाएं इस महानगर को समृद्ध बनाएंगी।

मुझे लगता है, यह फैसला केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर का नहीं, बल्कि एक विजन का प्रतीक है। जहां शहर, प्रकृति और तकनीक एक साथ आगे बढ़ें। अगर यह योजना सही ढंग से लागू होती है, तो यह न केवल इन चार शहरों का स्वरूप बदलेगी, बल्कि मध्य प्रदेश की आर्थिक दिशा भी बदल सकती है।

आप इस कदम को किस तरह देखते हैं? क्या पचमढ़ी को देश का बड़ा टूरिज्म हब बनाना संभव है? अपनी राय नीचे कमेंट में ज़रूर बताएं। और ? ऐसी ही अपडेट्स के लिए जुड़े रहें sirjppharmacycollege.com से।

यह भी पढ़ें – MP News: मध्य प्रदेश सरकार बहनों पर मेहरबान, महिला किसानों के खातों में 2335 करोड़ ट्रांसफर

Author

  • Uma Hardiya author

    मैं Uma Hardiya हूं। मैं मध्य प्रदेश और देश की नीतियों, योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर लिखती हूं। कोशिश रहती है कि बातें आसान तरीके से लोगों तक पहुंचें।

Leave a Comment

Your Website