मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। राज्य को विकास की राह पर आगे ले जाने वाले सीएम की निजी जिंदगी में भी आज एक सुनहरा पल जुड़ गया पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई संपन्न हुई इस शुभ अवसर की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ भावुक शब्दों और तस्वीरों के साथ साझा की।
नवयुगल के लिए दुआओं की बौछार
इस पावन अवसर पर परिवार के करीबी, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे। समारोह में हर तरफ स्नेह और आशीर्वाद का माहौल दिखाई दिया। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी समारोह में शामिल हुए और उन्होंने भी अपने X हैंडल से नवदंपत्ति को बधाई दी।
कौन हैं यादव परिवार की होने वाली बहू?
सीएम मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई एमपी के खरगोन निवासी डॉ. इशिता यादव जो दिनेश यादव की सुपुत्री हैं, के साथ हुई है। डॉ. इशिता यादव भी एक प्रोफेशनल डॉक्टर हैं और सादगी व शालीनता में उनकी छवि समारोह में सभी के दिलों को छू गई।
परिवार में जश्न का माहौल था और खुद सीमा यादव, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी, इस मौके पर बेहद आकर्षक और भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई दिखीं।
बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई।
इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया,… pic.twitter.com/pCEJPgapst
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 8, 2025
मुख्यमंत्री का भावुक संदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर जो संदेश लिखा, उसमें उनका भावनात्मक पक्ष साफ झलकता है। उन्होंने लिखा बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री व माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के दिनेश यादव की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई। इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयां दीं।
इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के इस जिले के नदी पर बन रहा है 1400 करोड़ रुपए की लागत से बांध, इन नगरों को होगा बड़ा फायदा